3 सितंबर 2013 - 19:30
पाकिस्तान में तालेबान और अलक़ायदा के कई अड्डों का पर्दा फ़ाश।

प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की अध्यक्षता में कराची पर विशेष बैठक में गुप्तचर संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में कई महत्त्वपूर्ण रहस्योद्धाटन किए

पाकिस्तान की गुप्तचर संस्थाओं ने कहा है कि तालेबान ने कराची में अपना अड्डा बना लिया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की अध्यक्षता में कराची पर विशेष बैठक में गुप्तचर संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में कई महत्त्वपूर्ण रहस्योद्धाटन किए। गुप्तचर संस्थाओं ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि तालेबान ने कराची में अपना अड्डा बना लिया है और अलक़ायदा और जुन्दुल्लाह के सदस्य भी भरपूर रूप से सक्रिय हैं।

सूत्रों के अनुसार गुप्तचर अधिकारियों ने बताया कि कराची की अशांति में कई प्रतिबंधित संगठनों का हाथ है जो कई बड़ी वारदातों में लिप्त हैं। गुप्तचर अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित संगठन लश्करे झंगवी और लियारी गैंग का गठजोड़ हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तालेबान, अलक़ायदा के साथ कराची में भरपूर ढंग से सक्रिय है।